लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय: केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने लोगों से कहा, अधिकारी आपकी बात नहीं सुने तो उन्हें बांस से मारिए

By अनुराग आनंद | Updated: March 7, 2021 08:23 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। आरजेडी ने पूछा- यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज चल रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर जो आपलोगों का भरोसा तथा विश्वास है उसे कभी टूटने नहीं देंगेगिरिराज सिंह ने कहा कि धान-गेहूं से कितनी आमदनी होती है हमें पता है। इसलिए हमारे किसान तिलहन, दलहन, फल-सब्जी की खेती करें।

बेगूसरायकेन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को सुझाया कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘बांस से मारिए।’’ अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं।

अधिकारी बात नहीं सुने तो बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए: गिरिराज सिंह 

इसके साथ ही केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।’’  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर जो आपलोगों का भरोसा व विश्वास है उसे कभी टूटने नहीं देंगे: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर जो आपलोगों का भरोसा तथा विश्वास है उसे कभी टूटने नहीं देंगे। बरौनी फर्टिलाइजर के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई है, जहां दो वर्षो में किसानों के पास अपनी गाय, खेत तथा खाद होगी तथा किसान अपने खेत में गैर रसायनिक खाद का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ढाई रुपये किलो मक्का उत्पादन करने के बजाय किसान हरा चारा खरीदें। धान-गेहूं से कितनी आमदनी होती है हमें पता है। इसलिए हमारे किसान तिलहन, दलहन, फल-सब्जी की खेती करें।

 

टॅग्स :गिरिराज सिंहबेगूसरायनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

भारतपीएम मोदी भारत में X की नई 'सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली' रैंकिंग में सबसे आगे

भारतVIDEO: डिंपल यादव बोलीं, राम के नाम का राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है भाजपा

भारतगरीबों को नुकसान पहुंचाने वाला बिल, प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत

भारतबिहार हिजाब विवादः 20 दिसंबर को डॉ नुसरत प्रवीण ज्वाइन करेंगी सरकारी नौकरी, सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे NDA नेता, देखिए किसने क्या कहा

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन पहली बार 23 दिसंबर को पटना पहुंचेंगे, भव्य रोड शो में शामिल हो सकते अमित शाह

भारतसतीश जारकिहोली के रात्रिभोज में पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धरमैया?, शिवकुमार ने कहा, रात्रिभोज पर मिलने में क्या गलत है?, क्या हम कह सकते रात्रिभोज मत करो?