लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा- यह दीपिका ही सोचें कि JNU में उनकी उपस्थिति क्या संदेश देगी, जहां लोग पाकिस्तान की बोली बोल रहे हों

By भाषा | Updated: January 13, 2020 19:23 IST

दीपिका पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची थीं और वह कुछ देर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रही थीं।

Open in App

केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अदाकारा दीपिका पदुकोण के जेएनयू जाने के मुद्दे पर कहा कि दीपिका हों या फिर कोई और हस्ती, यह उन्हें ही सोचना होगा कि जिस स्थान पर लोग राष्ट्र विरोधी रवैया अपना रहे हों, या फिर पाकिस्तान की बोली बोल रहे हों, वहां उनकी उपस्थिति देश को क्या संदेश देगी।

वह सोमवार को यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय कृषि योजना के अंतर्गत आयोजित ‘बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उत्पादकता वृद्धि, संभावनाएं, चुनौतियां एवं रणनीति’ विषयक दो दिवसीय कार्याशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि दीपिका पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची थीं और वह कुछ देर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ रही थीं। सिंह ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘उनके (सेलेब्रिटीज) लिए अब यह सोचने का समय आ गया है कि जब पूरा देश ‘एक देश-एक विधान’ कह रहा हो, तो तब जिस जेएनयू में आतंकवादियों की बरसी मनाई गई हो, वहां किसी भी सेलेब्रिटी को जाना चाहिए या नहीं।’’

उन्होंने कहा कि अगर आप ‘सेलेब्रिटी’ हैं तो आपको ही सोचना होगा कि वहां आपकी उपस्थिति देश को क्या दिशा देने का काम करेगी। फिर चाहे वह दीपिका हों, अथवा कोई और हस्ती। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहदीपिका पादुकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब