लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर लोक परिवहन को डिजिटल कैशलेस सेवा की सौगात

By बृजेश परमार | Updated: January 26, 2023 19:23 IST

महापौर ने बताया कि डिजिटल केशलेस सेवा का आज से मार्ग क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) की पांच बसों का संचालन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहापौर इन्दौर एवं अध्यक्ष, AICTSL पुष्यमित्र भार्गव ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाईशहर के रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) शत प्रतिशत कैशलेस डिजिटल बस सेवा शुरु

इंदौर: सिटी बसों को मिल रहे प्रतिसाद एवं यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल. द्वारा 'चलो ऐप' के माध्यम से इंदौर शहर में रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) शत प्रतिशत कैशलेस डिजिटल बस सेवा को महापौर इन्दौर एवं अध्यक्ष, ए.आई.सी.टी.एस.एल पुष्यमित्र भार्गव जी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाई। 

महापौर ने बताया कि डिजिटल केशलेस सेवा का आज से मार्ग क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) की पांच बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही घोषणा करते हुए कहा कि इस डिजिटल सेवा के सफलता पूर्वक संचालन पश्चात शहर की अधिकतम सिटी बसों को भी डिजिटल बस में परिवर्तित किया जाएगा। बता दें कि यह डिजिटल सेवा भारत की प्रथम डिजिटल बस सेवा है। जो यात्रियों को सुगम एवं त्वरित लोक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी। साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन में 20 प्रतिशत छूट की घोषणा भी महापौर द्वारा की गई। इस अवसर पर नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त, आईएएस सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित रहे। ए.आई.सी.टी.एस.एल मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज पाठक के अनुसार (यात्री रूट क्रमांक R-4 रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी) डिजिटल केशलेस सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु ए.आई.सी.टी.एस.एल. कॉल सेन्टर नंबर 0731-2499888 पर प्राप्त कर पाएंगे।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल