लाइव न्यूज़ :

लेटर बम पर बोले गुलाम नबी आजाद, 'यह कोई स्टेट सीक्रेट नहीं, ऐसा इंदिरा गांधी के वक्त भी हुआ था'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2020 21:18 IST

कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी और गुलाम नबी आजाद सहित कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में व्यापक बदलाव, सामूहिक नेतृत्व और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग की थी। इस पत्र को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो लोग कांग्रेस वर्किंग कमेटी के दौरान कमेंट्री कर रहे थे, क्या वे अनुशासनहीनता नहीं कर रहे थे?गुलाम नबी आजाद का कहना है, उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

नई दिल्ली:  कांग्रेस के अंदर 23 नेताओं द्वारा लिखे पत्र को लेकर बवाल जारी है। सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वालों में प्रमुख रूप से शामिल गुलाम नबी आजाद ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि 'उन्हें (राहुल गांधी) शुरू में पत्र (पार्टी में सुधार के लिए उनके और पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा लिखे गए) के साथ कुछ दिक्कतें थीं। इसके बाद में सोनिया और राहुल ने कहा कि एक महीने के भीतर चुनाव होने थे लेकिन कोरोना के कारण यह संभव नहीं है। इसलिए हमने सोनिया से 6 महीनों के लिए अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया।'

गुलाम नबी आजाद ने पत्र लीक होने के मामले में कहा कि अगर पत्र लीक हो गया तो क्या हो गया? पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव कराने के लिए कहना, कोई स्टेट सीक्रेट नहीं है। गुलाम नबी आजाद ने कि इंदिरा गांधी जी के समय में भी कैबिनेट की कार्यवाही लीक हो जाती थी।

अनुशासनहीनता के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो लोग कांग्रेस वर्किंग कमेटी के दौरान कमेंट्री कर रहे थे, क्या वे अनुशासनहीनता नहीं कर रहे थे? जो लोग हमे पत्र लिखने के लिए गाली दे रहे थे, क्या वह अनुशासनहीन नहीं थे? क्या कांग्रेस में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। गुलाम नबी आजाद ने कहा, हमने किसी को गाली नहीं दी है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि जिस किसी की भी कांग्रेस के आंतरिक कामकाज में वास्तविक रुचि है, वह हमारे प्रस्ताव को हर राज्य और जिला अध्यक्ष के रूप में चुने जाने का स्वागत करेगा। पूरी कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव होना चाहिए। 

 गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब तक उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को सुनने के लिए पूर्णकालिक पार्टी प्रमुख की नियुक्ति नहीं हो जाती, वह छह महीने तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। 

गुलाम नबी आजाद का कहना है, उन्हें इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने। मेरी राय यह है कि अगर इसके बजाय पार्टी को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल जाए तो ज्यादा अच्छा होगा। पार्टी का पूर्णकालिक अध्यक्ष कोई भी बन सकता है। 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादसोनिया गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह