लाइव न्यूज़ :

घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया, गुलाम नबी आजाद ने कहा- कुछ नेता को DNA टेस्ट की जरूरत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 29, 2022 14:45 IST

गुलाम नबी आजाद के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री जी एम सरूरी के नेतृत्व में बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में एक नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है।गुलाम नबी आजाद का चार सितंबर को जम्मू पहुंचने का कार्यक्रम है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला किया। आजाद ने कहा कि मैं कांग्रेस के लिए दुआ ही कर सकता हूं लेकिन कांग्रेस मेरी दुआ से ठीक नहीं होगी उसके लिए दवा चाहिए। अभी उसका डॉक्टर कंपाउंडर है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।

कांग्रेस पार्टी में चुनाव के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पहले वे (जयराम रमेश) अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में रहा है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।

'आपका रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है' के सवाल पर गुलाम नबी ने कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है...जो शख्स अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM से) गले मिले, तो वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

आजाद के बाद कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री जी एम सरूरी के नेतृत्व में बैठक की। कांग्रेस से 26 अगस्त को इस्तीफा देने वाले आजाद (73) का चार सितंबर को जम्मू पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है।

सरूरी ने कहा, ‘‘आजाद के समर्थन में पार्षदों, पंचायत सदस्यों और ब्लॉक स्तर के नेताओं सहित कांग्रेस के 500 से अधिक प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बैठक यह संदेश देने के लिए बुलाई गई थी कि हम सभी आजाद के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी दिनों में, आप देश भर के नेताओं को आजाद की पार्टी के साथ आते देखेंगे।

जम्मू कश्मीर में 25 नवंबर को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के पूरा होने के बाद विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, इसलिए आजाद का फोकस यहीं है।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष सरूरी ने कहा कि नयी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ‘‘हमें विश्वास है कि आजाद जम्मू कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे।’’

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि उनकी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में अपने दम पर जीत हासिल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, ‘‘आजाद के इस्तीफे ने कांग्रेस नेतृत्व का पर्दाफाश कर दिया है..वह आगे क्या करने जा रहे हैं, यह उनका अपना फैसला है।

अगर उन्होंने अपनी पार्टी बनाने का फैसला किया है, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।’’ रैना ने कहा कि भाजपा किसी भी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि ‘‘हम अपने बल पर चुनाव जीतने में सक्षम हैं। हम 50 से अधिक सीट जीतेंगे और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।’’ 

टॅग्स :गुलाम नबी आजादजम्मू कश्मीरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी