लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद कांड : कारोबारी ने आत्महत्या से पहले दीवार पर लिखा, सबका साथ में करें अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 20:18 IST

इंदिरापुरम में मंगलवार तड़के अपनी पत्नी प्रवीण और प्रबंधक संजना के साथ अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने वाले वासुदेव ने अंतिम संस्कार पर आने वाले खर्च के लिए दीवार पर कुछ नोट भी चिपकाए जो कुल मिलाकर 10,000 रुपये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबारी वासुदेव के अपने बेटे और बेटी की लाश के साथ ही दीवार पर सुसाइड नोट लिखा दीवार पर लिखे संदेश में वासुदेव ने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है

गाजियाबाद के सनसनीखेज आत्महत्या कांड में पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस जब कारोबारी गुलशन वासुदेव के मकान में घुसी तो उसे वासुदेव के बेटे और बेटी की लाश के साथ ही दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला।

दीवार पर लिखे संदेश में वासुदेव ने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है कि उसके परिवार के सभी पांच सदस्यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए। इंदिरापुरम में मंगलवार तड़के अपनी पत्नी प्रवीण और प्रबंधक संजना के साथ अपने अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने वाले वासुदेव ने अंतिम संस्कार पर आने वाले खर्च के लिए दीवार पर कुछ नोट भी चिपकाए जो कुल मिलाकर 10,000 रुपये हैं।

इसके साथ ही उसने अपने साढ़ू राकेश वर्मा की तरफ से दिए गए बाउंस चेक भी दीवार पर चिपकाए। वासुदेव ने वर्मा पर उसके परिवार को कर्ज में डालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

सभी सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार करने की वासुदेव की अंतिम इच्छा पर सिंह ने कहा, “यह परिवार के सदस्यों और मृतक के रिश्तेदारों पर है कि वह उनका अंतिम संस्कार कैसे करना चाहते हैं लेकिन दीवार पर चिपके मिले नोट को वासुदेव की अंतिम इच्छा के अनुसार उनको सौंप दिया जाएगा।”

टॅग्स :गाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos