लाइव न्यूज़ :

गाज़ियाबाद: एटलस साइकिल्स कंपनी की जेब खाली, बोली- अब नहीं उठा सकते कर्मचारियों का बोझ

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 3, 2020 23:18 IST

विश्व साइकिल दिवस पर ही देश की बड़ी साइकिल कंपनी एटलस साइकिल्स (हरियाणा) ने खड़े किए हाथ. कंपनी का कहना है कि उसके पास फंड खत्म हो चुका है. कंपनी के गेट पर चिपकाया बैठकी (ले ऑफ) का नेटिस. साहिबाबाद यूनिट में 1 हज़ार कर्मचारी काम करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देएटलस साइकिल्स ने कहा है कि वो पिछले कई सालों से आर्थिक संकट से गुज़र रही है. "कंपनी के पास जितना फंड था वो खर्च कर चुकी हैं और अब हालात ये कि इनकम का कोई स्रोत नहीं बचा है."

गाज़ियाबाद: विश्व साइकिल दिवस पर ही देश की बड़ी साइकिल कंपनी एटलस साइकिल्स (हरियाणा) ने गाज़ियाबाद के साहिबाबाद की अपनी फैक्ट्री चलाने से हाथ खड़ा कर दिया. कंपनी का कहना है कि उसके पास फंड खत्म हो चुका है. उसने अपने सभी कर्मचारियों को बैठकी (ले ऑफ) की जानकारी दे दी है. कारखाने के मैनेजमेंट ने गेट के बाहर ले-ऑफ का नोटिस चिपका दिया है.

कंपनी ने कारखाने के बाहर नोटिस चिपका दिया है जिसमें उसने कहा है कि वो पिछले कई सालों से आर्थिक संकट से गुज़र रही है. कंपनी के पास जितना फंड था वो खर्च कर चुकी हैं और अब हालात ये कि इनकम का कोई स्रोत नहीं बचा है. 

कंपनी का कहना है कि उसके पास रोज़ाना के खर्चे चलाने लायक भी पैसा नहीं बचा है. कंपनी का कहना है कि जब तक कंपनी पैसे का इंतज़ाम नहीं कर लेती वो कच्चा माल भी नहीं खरीद सकती है. इस हालत में मैनेजमेंट, कंपनी चलाने की हालत में नहीं है. ये संकट तब तक बना रह सकता है जब तक मैनेजमेंट पैसे का इंतज़ाम नहीं कर लेता है. 

एटलस कंपनी ने जारी किया ले-ऑफ का नोटिस

एटलस ने अपने सभी कर्मचारियों को 3 जून से बैठकी यानि 'ले ऑफ' के लिए कह दिया है. कंपनी ने एक टाइम टेबल दिया है जिसके हिसाब से अपनी साप्ताहिक छुट्टी को छोड़ कर सभी कर्मचारियों को गेट पर आकर हाज़िरी लगानी होगी. कंपनी का कहना है कि जो कर्मचारी ऐसा नहीं करेंगे वो बैठकी यानि ले-ऑफ के प्रतिकर पाने के अधिकारी नहीं होंगे. 

ले-ऑफ में कर्मचारी गेट पर देंगे रोज हाज़िरी 

टाइम टेबल के हिसाब सुबह 9 बजे असेम्बली, मेंटेनेंस, पैकिंग और हॉर्टिकल्चर के कर्मचारियों की हाज़िरी होगी. सुबह 10 बजे पूरे एडमिन ब्लॉक और पीपीसी को हाज़िरी लगानी है. 11 बसे स्टोर, इंस्पेक्शन, ट्यूबलर के कर्मचारी हाज़िरी देंगे. दोपहर 12 बजे का समय पेंटशॉप, टूलरूम और डिज़ाइन की हाज़िरी का है. 

बैठकी के फैसले का कर्मचारियों ने किया विरोध

लॉकडाउन और फिर उसके बाद पैसे की किल्लत के बाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की एटलस कंपनी ने अपने सभी कंर्मचारियों को ले ऑफ कर दिया. इस फैसले से गुस्साए कर्मचारियों ने कारखाने के गेट के बाहर विरोध जताया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों पर हल्का बल प्रयोग किया. 

क्या कह रहे हैं कर्मचारी

कंपनी के ले ऑफ के फैसले से कर्मचारी में जर और गुस्सा दोनों हैं. कंपनी में कर्मचारियों के नेता महेश कुमार ने कहा " इस कारखाने में करीब 1000 कर्मचारी काम करते हैं. जिन पर सीधा असर पड़ने वाला है. 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनगाज़ियाबादप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत