लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति भवन आने पर पीएम मोदी ने की जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की अगवानी, 20 समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 1, 2019 09:18 IST

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगी और दोनों देशों के बीच करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

Open in App

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वो शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंची जहां उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगी और दोनों देशों के बीच करीब 20 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इससे पहले गुरुवार को हवाईअड्डे पर मर्केल के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। वह अपने दौरे पर कारोबार जगत के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के अलावा भारतीय नेतृत्व से मिलेंगी। शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया जाएगा और बाद में वह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “हमारे संबंध की रणनीतिक संरचना को समृद्ध करते हुए। एंजेला मर्केल भारत दौरे की शुरुआत करते हुए दिल्ली पहुंचीं, इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5वें आईजीसी (अंतर सरकारी विमर्श) की सह अध्यक्षता करेंगी। यह एक साल में दोनों नेताओं के बीच पांचवीं बैठक होगी।” मर्केल 5वें आईजीसी की प्रधानमंत्री के साथ सह-अध्यक्षता करेंगी जिसके बाद दोनों नेता प्रेस के लिए बयान जारी करेंगे। दोनों पक्षों के कई समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है। वह शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आवास पर भी बैठक करेंगी।

शनिवार को जर्मन नेता कारोबारी जगत के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगी और मानेसर, गुड़गांव में कॉन्टिनेंटल ऑटोमोटिव कम्पोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा करेंगी। जर्मनी लौटने से पहले, चांसलर द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन भी जाएंगी। दौरे से पहले भारत में जर्मनी के दूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा था कि मोदी और मर्केल के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और दोनों किसी भी मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं। वह दोनों के बीच कश्मीर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजर्मनीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष