लाइव न्यूज़ :

आम बजट राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने वाला : स्मृति

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:28 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केन्द्र की ओर से हाल ही में जो बजट पेश किया गया है वह सर्वस्पर्शी और राष्ट्र के निमार्ण में एक अहम भूमिका निभाने वाला है।

राजस्थान के एक दिवसीय यात्रा पर यहां आई ईरानी ने इसके साथ ही सवाल उठाया कि किसान के हितों की बात करने वाला गांधी परिवार अमेठी के किसानों की जमीनें वापस क्यों नहीं कर रहा है।

भाजपा मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत बजट की चर्चा करते हुए ईरानी ने कहा आत्मनिर्भर भारत का बजट राष्ट्र के सम्मुख प्रस्तुत किया गया ।

उन्होंने कहा कि इस बजट में राष्ट्र के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की घोषणा की गयी और शिक्षा की दृष्टि से एकलव्य मॉडल स्कूल हर आदिवासी जिले में स्थापित करने की व्यवस्था बजट में की गयी है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश में 100 सैनिक स्कूल की स्थापना की भी घोषणा की गई।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘भारत सरकार एक तरफ पेट्रोल डीजल के दामों पर नियंत्रण पाने का पूरा प्रयास रही है.. .. दूसरी ओर गहलोत सरकार के पास भी इतना आवंटन है कि अगर वो चाहे ‘कर’ कम के राजस्थान की जनता का बोझ कम कर सकते हैं ।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने के लिए गांधी परिवार ने अमेठी के किसानों की जमीन ली थी, लेकिन कोई कार्य नहीं हुए। इसके लिए जब किसानों ने अपनी जमीनें वापस मांगी तो गांधी परिवार ने उनकी जमीनें वापस नहीं दी।

उन्होंने कहा कि किसान हितों की बात करने वाले राहुल गांधी एवं उनका परिवार अब अमेठी के किसानों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार क्यों कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत