लाइव न्यूज़ :

पीओके को भारत का हिस्सा बनाने के सवाल पर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा- सेना तो सदा तैयार रहती है...

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 12, 2019 15:32 IST

भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाने के सवाल पर कहा है कि सरकार के निर्देश के अनुसार काम करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीओके को भारत का हिस्सा बनाने के सवाल पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि सरकार से जैसा निर्देश मिलेगा, वैसा काम करेंगे।केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पीओके को भारत का हिस्सा बनाना है।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बयान को लेकर अपना बयान दिया है। जितेंद्र सिंह ने अपने एक बयान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस भारत का हिस्सा बनाने को लेकर बयान दिया है। इस पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''देखिए, इस पर कार्रवाई सरकार करती है और जिस तरह से सरकार निर्देश देगी, उस तरह की अन्य संस्थाएं जो देश में हैं, जिनको कार्रवाई करनी है.. वो आगे कार्रवाई करेंगे.. सेना तो सदा तैयार रहती है हर एक कार्रवाई के लिए।''

बता दें कि हाल में गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि अक्साई चिन और पीओके हमारा है और हम इसके लिए जान दे देंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब बात सिर्फ पीओके पर होगी और उसे वापस भारत में लाना है।

बता दें भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को संशोधित किए जाने के बाद देश में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके को वापस भारत का हिस्सा बनाने की मांग उठने लगी है। जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी सरकार अनुच्छेद 370 को लेकर निर्णय लेने में कामयाब हुई हैं उसे देखते हुए लोगों को उम्मीद जगी है कि भारत सरकार पीओके को लेकर भी कार्रवाई कर सकती है। 

बता दें कि कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान ने कब्जा रखा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ही पीओके कहा जाता है। अक्सर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें आती रहती हैं की पाकिस्तानी सरकार के नेतृत्व में पीओके की जनता खुश नहीं है। फिलहाल पाकिस्तान की लाख चुनौतियों और धमकियों के बावजूद भारत सरकार अपने दम पर फैसले ले रही है और उन्हें अमल में ला रही है। दिलचस्प बात यह भी है वर्तमान में विश्व बिरादरी से भारत को पूरा समर्थन मिल रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाबिपिन रावतनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील