लाइव न्यूज़ :

गहलोत के मंत्री का बेतुका बयान, महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध अश्लील सामग्री जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2019 13:11 IST

ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री लोगों को बिगाड़ रही है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘मोबाइल पर जो चीजें परोसी जा रही हैं उस कारण नई पीढ़ी समझ नहीं पा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की घटना होती है तो सरकार उचित कार्रवाई करती है।इस तरह के अपराधों के पीछे लोगों की कुत्सित मानसिकता है और इसके लिए इंटरनेट जिम्मेदार है।

राजस्थान के एक मंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बलात्कार जैसे अपराधों के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध (अश्लील) सामग्री भी जिम्मेदार है और इस पर पर रोक लगनी चाहिए।

ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला ने कहा कि इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री लोगों को बिगाड़ रही है। उन्होंने यहां कहा, ‘‘मोबाइल पर जो चीजें परोसी जा रही हैं उस कारण नई पीढ़ी समझ नहीं पा रही है।’’ उन्होंने कहा कि जब भी इस तरह की घटना होती है तो सरकार उचित कार्रवाई करती है लेकिन इस तरह के अपराधों के पीछे लोगों की कुत्सित मानसिकता है और इसके लिए इंटरनेट जिम्मेदार है।

इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री लोगों की मानसिकता खराब कर रही है। उन्होंने मोबाइल पर ऐसी अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री की उपब्धता पर रोक लगाने की वकालत की और कहा, ‘‘मोबाइल वगैरह में इंटरनेट के माध्यम से जो सामग्री परोसी जा रही है उस पर केंद्र सरकार को तुरंत रोक लगानी चाहिए।’’ राजस्थान के टोंक में छह साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद मंत्री का यह बयान आया है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतमोदी सरकाररेपइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे