लाइव न्यूज़ :

किसानों से किए वादों से मुकर रही है गहलोत सरकार : कैलाश चौधरी

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:22 IST

Open in App

जैसलमेर, 20 फरवरी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को राजस्थान सरकार पर किसानों से किए वादों से मुकरने को आरोप लगाया।

चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र की मोदी सरकार देश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी कदम उठा रही है। वहीं राज्य की अशोक गहलोत सरकार किसानों के साथ किए गए अपने वादों से मुकर रही है और उन्हें गुमराह कर अन्नदाताओं के साथ छल कर रही है।’’

उन्होंने राज्य सरकार से इंदिरा गांधी नहर परियोजना के माध्यम से सिंचित क्षेत्र में नहरों में पर्याप्त पानी देने की किसानों की मांग पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति करती है लेकिन जिले में आंदोलनरत किसानों की मांगों को लेकर कोई सुध नहीं ले रही है।

जैसलमेर के जिले के दौरे पर आये चौधरी ने कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई में आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो