लाइव न्यूज़ :

शरद पवार से मुंबई में गौतम अडानी ने की मुलाकात, दो घंटे तक चली बैठक, जानें इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: April 20, 2023 14:16 IST

गौतम अडानी के खिलाफ जांच की मांग को लेकर कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी पार्टियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच शरद पवार ने आज गौतम अडानी से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम अडानी ने मुंबई में शरद पवार के घर पर उनसे मुलाकात की।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शरद पवार और गौतम अडानी के बीच करीब दो घंटे मीटिंग चली।

मुंबई: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने गुरुवार को एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में मुलाकात की। सामने आई जानकारी के अनुसार गौतम अडानी खुद पवार के घर पहुंचे थे और दोनों के बीच दो घंटे बैठक चली। यह मुलाकात तब हुई है जब अडानी के खिलाफ जांच को लेकर विपक्ष लगातार मांग उठा रहा है। कांग्रेस इस मामले में सबसे मुखर है।

हालांकि, शरद पवार ने हाल में कहा था कि वह अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की कुछ विपक्षी पार्टियों की मांग से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह अडानी को लेकर भाजपा विरोधी पार्टियों की मांग से हालांकि सहमत नहीं है, लेकिन वह विपक्षी दलों की एकता की खातिर उनके रुख के खिलाफ नहीं जाएंगे।

पवार ने कहा था कि जेपीसी का गठन किया जाता है तो संसद में सत्तारूढ़ भाजपा के संख्याबल को देखते हुए उसमें (समिति में) उसका बहुमत होगा और इससे इस तरह की जांच के परिणाम पर संदेह उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की समिति जांच के लिए अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी। 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने शेयर बाजारों के लिए विभिन्न नियामक पहलुओं को देखने के लिए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया था, जिसमें हिंडनबर्ग रिसर्च के धोखाधड़ी के आरोपों से हाल ही में अडानी समूह के शेयरों में गिरावट शामिल है। 

शिवसेना (उद्धव गुट) भी अडानी पर हमलावर

जारी विवाद के बीच शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर अडानी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच का ब्योरा मांगा है। चतुर्वेदी की ओर से 18 अप्रैल को लिखा गया पत्र बृहस्पतिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि सेबी ने 2021 में अडाणी समूह की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। हालांकि, सेबी ने न तो कोई ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दायर की है और न ही देरी का कोई कारण बताया है। 

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए फिर से गौतम अडानी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, एयरपोर्ट सेठ के, पोर्ट सेठ के, बिजली सेठ की, कोयला सेठ का, सड़कें सेठ की, खदानें सेठ की, ज़मीन सेठ की, आसमान सेठ का सेठ किसका? सेठ ‘साहेब’ का!'

टॅग्स :गौतम अडानीशरद पवारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी