लाइव न्यूज़ :

मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष बने जर्मनी से लौटे गौरव चौधरी,कहा-जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाउंगा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:27 IST

Open in App

मेरठ (उप्र), 13 जुलाई उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विदेश से लौटे कारोबारी गौरव चौधरी ने मंगलवार को प्रदेश की जनसंख्या की तुलना जर्मनी से करते हुए कहा कि वह गांव-गांव में सबसे पहले ‘‘जनसंख्या नियंत्रण’’ के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

चौधरी ने जनपद के 23 वें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सोमवार को शपथ ली।

उन्होंने जर्मनी के गांवों के भी दिल्ली महानगर जैसा होने का दावा करते हुए कहा, ‘‘उनकी प्राथमिकता जर्मनी की तर्ज पर यहां के गांवों का विकास करना करना है। लेकिन जितनी उप्र की जनसंख्या है, उतनी जर्मनी की भी जनसंख्या है। इसलिए, वह गांव-गांव में सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण की अलख जगाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर वह सबसे ज्यादा ध्यान देंगे।’’

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श बताते हुए कहा, ‘‘मोदी ने भारत की छवि को समूचे विश्व में बदलकर रख दिया है। विदेशों में भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है।’’

चौधरी (33) की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने जर्मनी में उच्च शिक्षा हासिल की, वहीं पर कारोबार जमाया, लेकिन स्वदेश लौटे आए तथा हाल में जिले के वार्ड 18 कुसैडी से चुनाव जीता और निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष भी बन गये। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए