लाइव न्यूज़ :

गौहाटी उच्च न्यायालय ने कांग्रेस विधायक से नेता विपक्ष के दर्जे की वापसी के फैसले को बरकरार रखा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:47 IST

Open in App

गुवाहाटी, 10 फरवरी गौहाटी उच्च न्यायालय ने बुधवार को असम विधानसभा के सचिव ए एन डेका द्वारा जारी उस अधिसूचना को बरकरार रखा, जिसमें कांग्रेस विधायक देवव्रत सैकिया से सदन में विपक्ष के नेता के रूप में उनकी मान्यता वापस ले ली गई है।

सैकिया की मान्यता इस आधार पर वापस ले ली गई कि विधानसभा में कांग्रेस के पास सदस्यों की कुल संख्या का छठा हिस्सा नहीं है, जो अनिवार्य होता है।

न्यायमूर्ति अचिंत्य मल्ला बुजोर बरुआ ने सैकिया की रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एक जनवरी को विधानसभा सचिव द्वारा जारी अधिसूचना को चुनौती दी गई थी, जिस अधिसूचना के तहत 4 जून 2016 को सैकिया को विपक्ष के नेता के रूप में दी गई मान्यता वापस ले ली गई थी।

न्यायाधीश ने 12 जनवरी को पारित अंतरिम आदेश को भी वापस ले लिया, जब उन्होंने चार सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने का आदेश जारी किया था और मान्यता वापस लेने पर रोक लगा दी थी।

सैकिया ने अपनी याचिका में कहा था कि अधिसूचना भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 (कानून के समक्ष समानता) के तहत उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन करती है और असम विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नियम 11 (2) (आई) (सी) को भी अवैध रूप से लागू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग