लाइव न्यूज़ :

गरीब कल्याण मेलाः प्रतापगढ़ के बीजेपी सांसद संगमलाल गुप्ता पर हमला, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 25, 2021 22:00 IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थक शोर मचाने लगे।समर्थकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी।सांसद गुप्ता ने कहा कि मारपीट के दौरान उनका कुर्ता फट गया और उन्हें चोट आयी हैं।

प्रतापगढ़ःउत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड सांगीपुर के सभागार में शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में हुई मारपीट में जहां दोनों पक्ष के लोगों के मामूली घायल होने कि सूचना है, वहीं प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह सरेआम हिंसा को प्रोत्साहन-संरक्षण दिया गया, उसका ख़ामियाज़ा आज उसके ही सांसदों-विधायकों को भुगतना पड़ रहा है। ये अपने जनप्रतिनिधियों तक को संरक्षण नहीं दे पा रही है। उप्र भाजपा सरकार में क़ानून-व्यवस्था फ़रार है। जनआक्रोश का हिंसक होना अच्छा नहीं होता।

इस मामले पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतापगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगमलाल गुप्ता ने बताया कि वह आज विकास खंड सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में जैसे पहुंचे कि मंच पर बैठे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थक शोर मचाने लगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी और उनके समर्थकों ने उन्हें और उनके समर्थकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी भी तोड़ दी। गुप्ता ने कहा कि मारपीट के दौरान उनका कुर्ता फट गया और उन्हें चोट आयी हैं। मामले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पक्ष जानने के लिये कई कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो सका।

लालगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। उधर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ''जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री संगमलाल गुप्ता जी पर हमला करने वाले गुंडों के ख़िलाफ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा।'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPकांग्रेसयोगी आदित्यनाथup policePramod Kumar Tiwari
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी