लाइव न्यूज़ :

साढ़े पांच करोड़ रूपये का गांजा और स्मैक बरामद, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:47 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), छह अगस्त जिले के दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने करीब साढ़े पांच करोड़ रूपये कीमत का गांजा और स्मैक बरामद कर मादक पदार्थ के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार रात नानपारा कोतवाली अंतर्गत अशर्फा बंजरिया मार्ग पर पुलिस ने छोटू उर्फ तज्जन व नंद कुमार के कब्जे से साढ़े 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रूपए आंकी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार सुबह रिसिया थानांतर्गत कदियापुर गांव के निकट एक एसयूवी वाहन में रखकर लाई जा रही 500 ग्राम स्मैक के साथ मादक पदार्थ के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत करीब 5 करोड़ रूपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया स्मैक तस्कर कमालू पहली बार पकड़ा गया है जबकि उसके सहयोगी रिजवान व मुश्ताक पहले भी इस कारोबार में लिप्त रहे व कई बार जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप