लाइव न्यूज़ :

गंगासागर मेलाः ई-स्नान के लिए हजारों लोगों को मिला पवित्र जल

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:45 IST

Open in App

सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल) 13 जनवरी कोविड-19 महामारी के चलते गंगासागर मेले में भीड़ से बचने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किये गये ई-स्नान प्रबंध के तहत अबतक देशभर के कम से कम 54,000 लोगों ने बगाल की खाड़ी में गंगा के संगम वाले स्थल का पवित्र जल प्राप्त किया है।

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि ई-स्नान सुविधा को बढ़ावा देने के लिए सरकार देश के किसी भी हिस्से में रह रहे व्यक्ति को 150 रुपये के मामूली शुल्क पर पवित्र जल एवं प्रसाद भेज रही है।

उन्होने कहा, ‘‘अबतक, देश के विभिन्न हिस्सों में 54000 लोगों ने अपने घरों पर ही गंगा के बगाल की खाड़ी के संगम स्थल का पवित्र जल प्राप्त किया है।’’

हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु मकर संक्राति के मौके पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए सागर द्वीप पहुंचते हैं जो कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर है। श्रद्धालु गंगासागर मेले के दौरान कपिल मुनि के मंदिर प्रार्थना भी करते हैं। यह मेला कुंभ मेले के बाद दूसरा सबसे बड़ा समागम माना जाता है।

कैलेंडर के अनुसार इस साल 14 जनवरी को प्रात: छह बजकर दो मिनट से लेकर अगले 24 घंटे तक पवित्र डुबकी लगाने का समय तय किया गया है।

मंत्री ने कहा कि इस साल 12 जनवरी तक दो लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिनमें से पांच कोविड-19 से संक्रमित पाये गये।

मुखर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया है कि तीर्थयात्री कोविड नियमों का पालन करें और पवित्र डुबकी और कपिल मुनि मंदिर में प्रार्थना के उपरांत सुरक्षित लौटें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो