गांधी की 150वीं जयंतीः देशभर की जेलों से 600 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया, अबतक 2,035 आजाद

By भाषा | Published: October 4, 2019 02:09 PM2019-10-04T14:09:00+5:302019-10-04T14:09:00+5:30

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशिष्ट श्रेणी के कैदियों को विशेष माफी दिये जाने और उन्हें तीन चरणों में- दो अक्टूबर, 2018, छह अप्रैल, 2019 और दो अक्टूबर 2019 को जेलों से रिहा करने का 18 जुलाई, 2018 को निर्णय लिया था।

Gandhi's 150th Birth Anniversary: ​​Over 600 prisoners released from jails across the country, 2,035 free till date | गांधी की 150वीं जयंतीः देशभर की जेलों से 600 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया, अबतक 2,035 आजाद

दूसरे चरण में, इस साल छह अप्रैल को, 505 कैदियों को रिहा किया गया था।

Highlightsकेंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है।पिछले साल दो अक्टूबर को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 919 कैदियों को रिहा किया था।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर ‘‘विशेष क्षमा’’ योजना के तहत इस हफ्ते देशभर की जेलों से 600 से अधिक कैदियों को रिहा किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दो अक्टूबर को 611 कैदियों की रिहाई के साथ ही पिछले एक वर्ष में इस योजना के तहत रिहा होने वाले कैदियों की कुल संख्या बढ़कर 2,035 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशिष्ट श्रेणी के कैदियों को विशेष माफी दिये जाने और उन्हें तीन चरणों में- दो अक्टूबर, 2018, छह अप्रैल, 2019 और दो अक्टूबर 2019 को जेलों से रिहा करने का 18 जुलाई, 2018 को निर्णय लिया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि यह गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। इस योजना के पहले चरण में, पिछले साल दो अक्टूबर को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 919 कैदियों को रिहा किया था।

दूसरे चरण में, इस साल छह अप्रैल को, 505 कैदियों को रिहा किया गया था। बुधवार को योजना के तीसरे चरण में, 611 कैदियों को जेलों से रिहा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को परामर्श जारी किया गया था कि कैदियों की रिहाई से पहले सभी जेलों में महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित सप्ताह भर के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

उन्हें माल्यार्पण के लिए कैदियों को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास ले जाने और उन्हें राष्ट्रपिता से संबंधित किताबें उपहारस्वरूप देने की सलाह दी गई थी। 

Web Title: Gandhi's 150th Birth Anniversary: ​​Over 600 prisoners released from jails across the country, 2,035 free till date

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे