लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली से जिनेवा तक होने वाले मार्च में सामाजिक कार्यकर्ता होंगे शामिल

By भाषा | Updated: September 24, 2019 16:01 IST

15 हजार किलोमीटर की यह ‘जय जगत 2020’ यात्रा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ईरान, सेनेगल, स्वीडन और बेल्जियम समेत 10 देशों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग में विदेशी प्रतिनिधि समेत मार्च करने वाले समानांतर समूह भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

Open in App

 अहिंसा और शांति के संदेश लेकर 200 आदिवासी तथा दलित कार्यकर्ता, लेखक, विचारक और प्रख्यात गांधीवादी दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर नयी दिल्ली से जिनेवा तक एक साल तक चलने वाले मार्च की शुरूआत करेंगे।

एकता परिषद के राष्ट्रीय संयोजक अनीश थिलेंकरी ने बताया कि 15 हजार किलोमीटर की यह ‘जय जगत 2020’ यात्रा ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ईरान, सेनेगल, स्वीडन और बेल्जियम समेत 10 देशों से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि मार्ग में विदेशी प्रतिनिधि समेत मार्च करने वाले समानांतर समूह भी इस यात्रा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले बनाई गई शुरुआती योजना में पाकिस्तान में भी दो महीने का ठहराव रखा गया था लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के कारण आयोजकों ने अब ऐसा नहीं करने का फैसला किया है। थिलेंकरी ने बताया, ‘‘पहले ऐसी योजना थी कि राजघाट से अटारी-वाघा सीमा तक मार्च किया जाये। इसके बाद लाहौर तक और फिर ईरान तक मार्च किया जाये।

अब अटारी-वाघा सीमा सील है इसलिए अब ऐसा नहीं हो सकता है।’’ उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में स्थानीय समितियां कार्यक्रम करेगी और अहिंसा का संदेश देंगी। यह यात्रा अगले वर्ष 26 सितम्बर तक जिनेवा पहुंचेंगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी