लाइव न्यूज़ :

रेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 14:46 IST

भारत सरकार ने वीरता के लिए सेना, नौ सेना और वायु सेना पदक प्राप्तकर्ताओं को प्रीमियम श्रेणी में आजीवन निःशुल्क रेल यात्रा प्रदान की है

Open in App
ठळक मुद्देसेवानिवृत्त कर्मियों की सहायता के लिए एक समर्पित सहायता प्रणाली का निर्माण करेगा।लेवल-1 के पदों में 10% का आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किया गया है।लेवल-1 के पदों में 20% का क्षैतिज आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित किया गया है।

नई दिल्लीः भारत सरकार ने नवरात्र और राम नवमी पर बड़ा तोहफा दिया है। भारत सरकार ने गुरुवार को सेना, नौ सेना और वायु सेना पदक से सम्मानित वीरता पुरस्कार विजेताओं को रेलवे में रियायत देने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार ये पुरस्कार विजेता, उनके जीवनसाथी (पुनर्विवाह तक विधवा/विधुर) और अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता, भारतीय रेलवे पर प्रथम श्रेणी, 2 एसी और एसी चेयर कार में एक साथी के साथ आजीवन निःशुल्क यात्रा के पात्र होंगे। मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले अविवाहित व्यक्तियों के जीवनसाथी और माता-पिता को भी इसका लाभ दिया है।

फर्स्ट क्लास/2 AC/AC चेयर कार में एक साथी के साथ ज़िंदगी भर मुफ़्त यात्रा के तौर पर रेलवे रियायत दी जाएगी। साथ ही, भारतीय रेलवे और भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए एक "सहयोग ढांचा" स्थापित किया है। इसमें रेलवे नौकरियों में महत्वपूर्ण समान आरक्षण और पॉइंट्समैन जैसे पदों के लिए त्वरित संविदा भर्ती शामिल है।

सेना और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ के नेतृत्व में इस पहल का उद्देश्य सैन्य से नागरिक करियर में सुगम बदलाव सुनिश्चित करना है। रेल मंत्रालय के अनुसार यह रेलवे के भीतर रोजगार की संभावनाओं के बारे में जागरूकता भी बढ़ाएगा और सेवानिवृत्त कर्मियों की सहायता के लिए एक समर्पित सहायता प्रणाली का निर्माण करेगा।

पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए, लेवल-2/उससे ऊपर के पदों में 10% और लेवल-1 के पदों में 20% का क्षैतिज आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, लेवल-2/उससे ऊपर के पदों में 5% और लेवल-1 के पदों में 10% का आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित किया गया है।

टॅग्स :भारतीय रेलभारत सरकारइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेनानेवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत