लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने एम्स नागपुर में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शनिवार को नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 का टीका लगाया गया।

सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री को टीके की पहली खुराक दी गई। उनके साथ उनकी पत्नी कंचन गडकरी ने भी टीका लगवाया।

इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी ने कहा, ‘‘अपनी पत्नी के साथ आज मैंने एम्स, नागपुर में कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ली। यह सुरक्षित है।’’

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि देश को कोविड-19 मुक्त बनाने के लिए टीका लगवायें।

गडकरी (63) ने कहा, ‘‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे टीकाकरण के लिए आगे आएं और देश को कोरोना से बचाने में योगदान दें।’’

उन्होंने टीके की पहली खुराक लेते हुए एक वीडियो भी साझा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए