लाइव न्यूज़ :

अंबानी, अडानी, बिल गेट्स, शाहरुख से लेकर सायना नेहवाल तक, ये है मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के महमानों की लिस्ट

By भाषा | Updated: May 30, 2019 05:43 IST

सूत्रों ने बताया कि नामचीन उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बृहस्पतिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिये फिल्म, खेल और उद्योग जगत की कई मशहूर हस्तियों को न्योता भेजा गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इनमें फिल्म स्टार शाहरुख खान और रजनीतकांत, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि नामचीन उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा को भी समारोह में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है।

वहीं पूर्व धावक पी टी ऊषा, क्रिकेटर राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, बेडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, बेडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और जिम्नास्ट दीपा करमाकर को भी न्योता भेजा गया है। इसके अलावा फिल्मी सितारों कंगना रनौत, संजय लीला भंसाली, करण जौहर को निमंत्रण भेजा गया है। अंबानी, अडानी और टाटा के अलावा उद्योगपतियों अजय पिरामल, जॉन चैम्बर्स और बिल गेट्स भी आमंत्रित हैं।

सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमेन क्रिस्टीन लेगार्ड को भी न्योता भेजा गया है। इससे पहले बिम्सटेक देशों के प्रमुखों को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा जा चुका है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी न्योता भेजा गया है। हालांकि, आमंत्रित व्यक्तियों में से अभी तक किसी के समारोह में शरीक होने को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। कुल मिलाकर छह हजार से ज्यादा अतिथियों के समारोह में शरीक होने की संभावना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुकेश अंबानीगौतम अदाणीरतन टाटाबिल गेट्सशाहरुख़ खानसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण