लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी के आरोपी के दोस्त की दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:18 IST

Open in App

कन्नूर (केरल), 23 जुलाई केरल के कन्नूर स्थित सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के एक नेता के करीबी दोस्त की अझिकोड में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार अपराह्न एक रिश्तेदार के घर अपनी मां को छोड़ने के बाद वापस लौट रहे रमीस की दुर्घटना में मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक रमीस की मोटरसाइकिल एक कार से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल रमीस को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

रमीस अर्जुन अयंकी का करीबी दोस्त है, करीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जरिए सोने की तस्करी होने के मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क विभाग द्वारा अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। अर्जुन इस समय न्यायिक हिरासत में है।

गौरतलब है कि इससे पहले सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में रमीस के घर की तलाशी भी ली थी। पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोगों की पहचान भी कर ली गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो