लाइव न्यूज़ :

'रात 2 बजे होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ मुझे गिरफ्तार किया गया, बंगाल में आपातकाल जैसे हालात'

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 15, 2019 17:51 IST

Lok Sabha Elections 2019: बुधवार को ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बग्गा का नाम लेते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों को लाई। उन्होंने कहा था कि बग्गा वही आदमी है न जिसने दिल्ली में किसी को चांटा मारा था।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि पंश्चिम बंगाल की पुलिस होटल में उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर रात के दो बजे उन्हें गिरफ्तार कर ले गई।ट्विटर पर #FreeTajinderBagga ट्रेंडिंग में छाया, डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बीजेपी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों का लाई।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार (4 मई) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसक झड़प सामने आई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया था लेकिन बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि पुलिस उन्हें रात के दो बजे उनके होटल से पकड़ ले गई थी।

बग्गा की रिहाई के लिए #FreeTajinderBagga के साथ  सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कैंपेन भी चला, जोकि ट्रेंडिंग रहा।तेजिंदर पाल सिंह ने बग्गा ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट में लिखा, ''कल रात 2 बजे मेरे होटल का कमरे का दरवाजा तोड़ के मुझे गिरफ्तार किया गया था। बंगाल में आपातकाल जैसे हालात है।''

बग्गा ने बुधवार (15 मई) को इससे कुछ मिनट पहले 1 बजकर 6 मिनट पर एक ट्वीट में लिखा, ''आप सभी मित्रों के सहयोग, समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। ममता बनर्जी के दबाव में पूरी रात कोलकाता पुलिस ने सबूत ढूंढे की कोई सीसीटीवी फुटेज/तस्वीर में मेरी कोई ऐसी तस्वीर मिल जाए जिसे हिंसा के साथ जोड़ा जा सके लेकिन कोई सबूत न मिलने पर मजबूरी में मुझे छोड़ना पड़ा।'' दिल्ली के करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने भी रात के तीन बजे बग्गा को गिरफ्तार किए जाने की बात ट्वीट कर कही। 

बता दें कि बुधवार को ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बग्गा का नाम लेते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि पार्टी जुलूस में अपने बाहरी गुंडों को लाई। उन्होंने कहा था कि बग्गा वही आदमी है न जिसने दिल्ली में किसी को चांटा मारा था। 

इस पर बग्गा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डेरेक और ब्रायन पर पलटवार करते हुए कहा, '' ''कोई भी डेरेक ओ ब्रायन को गंभीरता से नहीं लेता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वह यह साबित कर दें कि मैं हिंसा वाली जगह से 500 मीटर की दूरी पर था। अगर मैं गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा नहीं तो उन्हें राजनीति छोड़ देना चाहिए अगर आरोप साबित नहीं कर पाते हैं।''

बता दें कि इसस पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया से कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और बीजेपी देश भर में चुनाव लड़ रही है। पंश्चिम बंगाल छोड़कर देश में कहीं भी हिंसक घटनाएं नहीं हुईं इसका मतलब है कि हार की आशंका के चलते हिंसक घटनाओं के रूप में ममता बनर्जी सरकार की बौखलाहट सामने आ रही है।

शाह ने यह भी कहा कि अगर सीआरपीएफ के जवान नहीं होते तो टीएमसी के लोगों द्वारा अंजाम दी गई हिंसक झड़प में उनका बचना मुश्किल था। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अमित शाह कोई भगवान नहीं हैं जो उनता विरोध नहीं हो सकता है। हिंसक झड़प की भेंट चढ़ी शिक्षाविद् ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति के लिए विरोधस्वरूप ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में उनकी तस्वीर भी लगाई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअमित शाहपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील