लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, राज्य में JEE और NEET परीक्षा में शामिल होने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा

By भाषा | Updated: August 31, 2020 00:08 IST

अधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी यदि चाहें तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह जानकारी मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी है। इस सुविधा के लिए परीक्षार्थी को 181 पर कॉल या मध्यप्रदेश ई-पास पोर्टल पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश के उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जो इस साल जेईई (मुख्य) और नीट 2020 परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इन विद्यार्थियों को कोरोना वायरस महामारी के कारण समस्या न हो, इस उद्देश्य से आने-जाने का नि:शुल्क परिवहन साधन उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह जानकारी मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए परीक्षार्थी को 181 पर कॉल या मध्यप्रदेश ई-पास पोर्टल पर संपर्क कर रजिस्टर करना होगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा का दिनांक और स्थान (कहां से कहां) का उल्लेख करना होगा।

संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा। अधिकारी ने बताया कि परीक्षार्थी यदि चाहें तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह सुविधा प्राप्त करने के लिए विकासखंड और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। भाषा रावत मानसी मानसी

टॅग्स :नीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनexamमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं