लाइव न्यूज़ :

जीएसटी में धोखाधड़ीः 931 मामलों की पहचान, 1,057 करोड़ रुपये की वसूली, सबसे आगे कोलकाता

By भाषा | Updated: January 13, 2020 20:54 IST

विभाग ने इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर (तैयार माल की तुलना में कच्चे माल पर अधिक शुल्क) के संबंध में शुल्क रिफंड के दायर सभी पुराने और लंबित दावों की जांच का जिम्मा जीएसटी की डेटा एनालिटिक्स शाखा को सौंपा है। चालू वित्त वर्ष में इस व्यवस्था के तहत 27,000 से ज्यादा करदाताओं ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड दाखिल किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्व सचिव अजय भूषण पांडे इसकी साप्ताहिक समीक्षा और निगरानी कर रहे हैं। जीएसटी अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर तक धोखाधड़ी के 6,641 मामले दर्ज किए हैं।

राजस्व विभाग ने आंकड़ों के विश्लेषण (डेटा एनालिटिक्स) के जरिये फर्जी जीएसटी रिफंड के 931 दावों की पहचान की है।

विभाग ने इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर (तैयार माल की तुलना में कच्चे माल पर अधिक शुल्क) के संबंध में शुल्क रिफंड के दायर सभी पुराने और लंबित दावों की जांच का जिम्मा जीएसटी की डेटा एनालिटिक्स शाखा को सौंपा है। चालू वित्त वर्ष में इस व्यवस्था के तहत 27,000 से ज्यादा करदाताओं ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड दाखिल किए हैं।

सूत्रों ने कहा कि इन में से जिन करदाताओं ने कर की हेराफेरी करके लिए कर विवरण दाखिल न करने वाली इकाइयों से माल खरीदे हैं उनकी लेन-देन की जांच और सत्यापन जरूर कराया जाएगा। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे इसकी साप्ताहिक समीक्षा और निगरानी कर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी को रोकने के लिए साल 2017 से सभी रिफंडों से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया जाना है। आईटीसी के तहत मूल्य वर्धन सीरीज में कच्चे/ मध्यवर्ती माल और सेवाओं पर चुकाए गए कर के लिए छूट/रिफंड का दावा किया जा सकता है।

जीएसटी अधिकारियों ने पिछले साल नवंबर तक धोखाधड़ी के 6,641 मामले दर्ज किए हैं , जिनमें 7,164 इकाइयां संलिप्त बतायी गयी हैं और अब तक करीब 1,057 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। सूत्रों ने कहा कि धोखाधड़ी के इस तरह के सबसे ज्यादा मामले कोलकाता क्षेत्र में दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद दिल्ली, जयपुर और हरियाणा है। उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं ने दिल्ली में डेटा एनालिटिक्स के जरिए एक बड़े धाखाधोड़ी मामले का खुलासा किया है। इसमें 500 इकाइयों का नेटवर्क तैयार किया था, जिसमें फर्जी इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेने के लिए फर्जी बिल बनाने वाले, बिचौलिये, वितरक और हवाई चप्पलों के कागज पर चल रहे विनिर्माता शामिल थे।

सूत्रों ने कहा कि चप्पल बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल ईवीए कम्पाउंड पर 18 प्रतिशत का शुल्क लगता है जबकि चप्पल पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगता है। ऐसी स्थितियों के लिए जीएसटी कानून में विनिर्माताओं को उल्टे कर ढांच से संबंधित रिफंड का दावा करने का अधिकार देता है। 

टॅग्स :मोदी सरकारजीएसटीकोलकातापश्चिम बंगालदिल्लीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह