लाइव न्यूज़ :

सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 7, 2021 14:34 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), सात जुलाई शाहजहांपुर जिले में सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बुधवार को बताया कि तिलहर निवासी नबी हसन ने 30 जून को शिकायत की थी, कि सेना में भर्ती कराने के नाम पर भूपेंद्र सिंह समेत कुछ लोगों ने उससे तीन लाख 70 हजार रुपए ले लिए हैं। लेकिन सेना में भर्ती नहीं करा पाने पर जब उसने पैसा वापस मांगा तो उन्होंने उसे पैसा नहीं लौटाया।

उन्होंने बताया कि आरोप सही पाए जाने पर चार जुलाई को तिलहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से बड़ी संख्या में फर्जी नियुक्ति पत्र, निवास तथा जाति प्रमाण पत्रों के अलावा नकली वॉकी टाकी, लैपटॉप आदि भी बरामद हुए हैं ।

आनंद ने आरोपियों से पूछताछ के हवाले से बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक ने भिंड में अपना कार्यालय बना रखा था, तथा यहां शाहजहांपुर में उसने अपने एजेंट बना दिए थे,जो सेना में भर्ती कराने के नाम पर लोगों से पांच से छह लाख़ रुपए लेते थे,जिनमें से तीन लाख़ रुपए अभिषेक को भेज दिये जाते थे ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद अभिषेक फर्जी प्रमाणपत्र आदि के द्वारा अभ्यर्थी को झूठा आश्वासन देता रहता था । बाद में युवाओं की फर्जी नाप तोल तथा दौड़ भी किसी कालेज के मैदान में करा देता था ताकि युवकों को लगे कि उसकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है ।

पुलिस ने शाहजहांपुर निवासी भूपेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, प्रभात तथा मध्य प्रदेश के भिंड निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभिषेक सिंह समेत पांच आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos