लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी से ट्रेन में दम घुटने से 4 यात्रियों की मौत, एक की हालत गंभीर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 11, 2019 15:43 IST

आगरा से झांसी के बीच भयंकर धूप और गर्मी में ट्रेन रास्ते में कई बार रुकी। इस दौरान भीषण गर्मी मृतकों को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने दम घुटने की शिकायत की थी लेकिन बीच रास्ते में ट्रेन होने के कारण चिकित्सकीय सहायता संभव नहीं हो पाई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी के कारण आगरा से झांसी के बीच ट्रेन में चार यात्रियों की मौत हो गई।आगरा से झांसी के बीच भयंकर गर्मी के दौरान रास्ते में ट्रेन कथित तौर पर कई बार रुकी और यात्रियों से गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई।

भारतीय रेल की केरला एक्सप्रेस से सफर कर रहे चार यात्रियों की सोमवार (10 जून) को भीषण गर्मी के कारण दम घुटने से मौत हो गई। एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों के परिजनों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के आगरा से कोयंबटूर के लिए ट्रेन पर चढ़े थे। आगरा से झांसी के बीच भयंकर धूप और गर्मी के चलते ट्रेन रास्ते में कई बार रुकी। इस दौरान भीषण गर्मी मृतकों को बर्दाश्त नहीं हुई। उन्होंने दम घुटने की शिकायत की थी लेकिन बीच रास्ते में ट्रेन होने के कारण चिकित्सकीय सहायता संभव नहीं हो पाई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

परिजनों ने बताया कि 68 लोगों का समूह उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आगरा घूमने के लिए निकला था। उन्होंने बताया कि वे वाराणसी और आगरा घूम लेने के बाद कोयंबटूर के लिए ट्रेन पर चढ़े थे और उनका रिजर्वेशन स्लीपर बोगी में था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में तमिलनाडु के नीलगिरी निवासी 80 वर्षीय पाची अप्पा पलानी स्वामी, उट्टी कन्नूर निवासी 87 वर्षीय सुबरय्या,  कोयम्बटूर के 71 वर्षीय चिन्नारे और 69 वर्षीय बालाकृष्णन रामास्वामी बताए जा रहे हैं।

सभी यात्री केरला एक्सप्रेस के एस-8 और एस-9 कोच में सफर कर रहे थे। डिवीजनल रेलवे मैनेजर नीरज अंबिष्ट ने मीडिया को बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को मंगलवार को कोयंबटूर भेजा जाएगा।

सोमवार को यूपी के मथरा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियसऔर बांदा में 49.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार उत्तर भारत में मॉनसून सामान्य तिथि से कुछ देरी से आने की संभावना है।

टॅग्स :भारतीय रेलउत्तर प्रदेशआगराझाँसीकेरलकोयंबटूरमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन