लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों में नए राज्यपाल, दो गवर्नर का तबादला, वकील जगदीप धनखड़ बने पश्चिम बंगाल के नए महामुहिम

By भाषा | Updated: July 20, 2019 18:24 IST

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश की राज्यपाल 77 वर्षीय आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है और बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन उनका स्थान लेंगे। पटेल जनवरी 2018 में मध्य प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ से भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।खुफिया ब्यूरो के सेवानिवृत्त विशेष निदेशक और नगा वार्ता के पूर्व वार्ताकार एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सरकार ने शनिवार को चार राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किए, जबकि दो राज्यपालों का तबादला कर दिया गया। उच्चतम न्यायालय के प्रख्यात वकील और पूर्व सांसद जगदीप धनखड़ को राजनीतिक रूप से अशांत पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

1990-91 में संसदीय मामलों के केंद्रीय उप मंत्री रहे धनखड़ (68) ने 2003 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा के सदस्य बन गए। वह केशरीनाथ त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल अगले सप्ताह के अंत में समाप्त हो जाएगा।

राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश की राज्यपाल 77 वर्षीय आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है और बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन उनका स्थान लेंगे। पटेल जनवरी 2018 में मध्य प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थीं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, दिग्गज भाजपा नेता और बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन मध्य प्रदेश में पटेल की जगह लेंगे। उन्हें पिछले साल अगस्त में राज्यपाल नियुक्त किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया कि छत्तीसगढ़ से भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यह पदभार पिछले साल अगस्त से कप्तान सिंह सोलंकी के पास था।

सोलंकी जुलाई 2014 से हरियाणा और फिर त्रिपुरा के राज्यपाल बने थे। उनका कार्यकाल 27 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विज्ञप्ति के अनुसार, खुफिया ब्यूरो के सेवानिवृत्त विशेष निदेशक और नगा वार्ता के पूर्व वार्ताकार एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

1976 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मिलकर काम किया है और मुख्य रूप से उन्होंने सरकार के साथ समझौता के लिए प्रमुख नगा समूह एनएससीएन-आईएम के साथ संधि पर काम किया है। इसमें कहा गया है कि फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो लालजी टंडन का स्थान लेंगे।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस