लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 509 नए मामले

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:23 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 509 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,11,620 हो गई।

राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई जिससे संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या बढ़कर 2,727 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,727 हो गयी है। राज्य में अब तक जयपुर में 507, जोधपुर में 294, अजमेर में 220, कोटा में 167, बीकानेर में 166, भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 98 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 735 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,01,425 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण के 509 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,11,620 हो गयी, जिनमें से 7,468 रोगी उपचाराधीन हैं। नए मामलों में से जयपुर में 100, जोधपुर में 43, अजमेर में 40, भीलवाडा में 34, कोटा-राजसमंद-उदयपुर में 31-31, नागौर में 25 और चित्तौड़गढ़ में 22 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर