लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से चार मछुआरे डूबे, दो लापता, छत्तीसगढ़ में चार बहनों की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2020 06:20 IST

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक नौका के पलट जाने से चार मछुआरे डूब गए और दो अन्य लापता हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक नौका के पलट जाने से चार मछुआरे डूब गए और दो अन्य लापता हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक नौका के पलट जाने से चार मछुआरे डूब गए और दो अन्य लापता हैं। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 19 मछुआरों का समूह समुद्र में मछली पकड़ने के बाद उरलागोंडिटिप्पा गांव लौट रहा था कि उप्पुतेरू जलक्षेत्र में नौका पलट गई।

मछलीपटनम के ग्रामीण क्षेत्र निरीक्षक एन कोंडैया ने बताया कि नौका में सवार मछुआरों में से 13 तैरकर सुरक्षित निकल आए और छह अन्य लापता हो गए जिनमें से गुरुवार को चार लोगों के शव बरामद हो गए। उन्होंने कहा कि दो अन्य मछुआरे अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में चार बहनों की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तालाब में डूबने से चार बहनों की मौत हो गई। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि कांकेर जिले के रावस गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से भूमिका नेताम (तीन वर्ष), नर्मदा (छह वर्ष), गिरिजा (नौ वर्ष) और नेत्रा (11 वर्ष) की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रावस गांव में जब लोगों ने तालाब में चारों बालिकाओं के शव तैरते हुए देखे तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गांव के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि यह घटना उस समय हुई जब बच्चों के पिता फूलचंद और मां गंगा बाई महुआ एकत्र करने के लिए पास के जंगल में गए थे। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रावस गांव में बालिकाओं के डूबने पर दुख जताया तथा पीड़ित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान के तहत चार-चार लाख के हिसाब से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसछत्तीसगढ़लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया