लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थों के चार तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:16 IST

Open in App

जम्मू, 23 मई जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थों के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चूरा पोस्त और हेरोइन बरामद की गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी चौक के पास पुलिस ने कश्मीर से पंजाब जा रहे एक ट्रक को रूकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि ट्रक से 30 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया। ट्रक के ड्राइवर पंजाब निवासी भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अन्य घटना में धार रोड पर रून डोमेल में एक निजी वाहन से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी। इस मामले में उधमपुर के निवासी शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को उधमपुर में दो अन्य लोगों रणबीर सिंह और मोहम्मद तौफीक को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 15.5 ग्राम हेरोइन और 21,700 रुपये नकदी बरामद की गयी।

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ पर नियंत्रण संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत चारों लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब