पुणे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 28, 2021 06:40 PM2021-08-28T18:40:13+5:302021-08-28T18:40:13+5:30

Four arrested in Pune gang rape case | पुणे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

पुणे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार

पुणे के जनता वसाहत इलाके में 25 साल की एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दत्तावाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार शाम में एक कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि मोहल्ले के एक घर से एक महिला की चीखने की आवाज आ रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम संबंधित स्थल पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो चार पुरुषों को वहां एक महिला के साथ पाया। उन्होंने कहा कि आरोपी इसी इलाके के हैं और उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म) और 342(गैरक़ानूनी तरीके से बंदी बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four arrested in Pune gang rape case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे