लाइव न्यूज़ :

नकली मुद्रा की छपाई और उन्हे चलाने की कोशिश के आरोप में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी मुंबई पुलिस ने 35.54 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्रा की छपाई करने एवं चलाने की कोशिश करने के आरोप में एक गिरोह के कथित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर अपराध शाखा की सातवीं यूनिट ने मंगलवार दोपहर को विक्रोली में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जाल बिछाया और दो लोगों को 2.78 लाख मूल्य के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ने पड़ोसी जिले पालघर के वाडा इलाके में दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई की है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जानकारी के आधार पर घर पर छापेमारी की कार्रवाई की और 32.54 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट, प्रिंटर, स्कैनर, छपाई में इस्तेमाल कागज, स्याही की बोतल एवं अन्य उपकरण जब्त किए।

उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को खांडेश्वरी गांव से गिरफ्तार किय गया।

पुलिस ने बताया कि 2000,500,200 और 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किय गया जहां से उन्हें तीन फरवरी तक के लिए अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती