यौन उत्पीड़न के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री बेंगलुरु में गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 20, 2021 11:26 PM2021-06-20T23:26:20+5:302021-06-20T23:26:20+5:30

Former Tamil Nadu minister arrested in Bengaluru for sexual harassment | यौन उत्पीड़न के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री बेंगलुरु में गिरफ्तार

यौन उत्पीड़न के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री बेंगलुरु में गिरफ्तार

चेन्नई, 20 जून तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे एम माणिकंदन को एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोप में रविवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अन्नाद्रमुक शासनकाल के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे माणिकंदन को कर्नाटक की राजधानी में विशेष दल ने गिरफ्तार किया।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी करने के बाद चेन्नई लेकर आयी और पूछताछ के बाद उन्हें एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से पूर्व मंत्री को दो जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुछ दिन पहले ही मद्रास उच्च न्यायालय ने माणिकंदन की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

पूर्व मंत्री के खिलाफ 28 मई को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप था कि उन्होंने पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, जिस पर भरोसा करके पीड़िता पिछले पांच साल से माणिकंदन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता के पास मलेशिया की भी नागरिकता है। पीड़िता ने माणिकंदन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर तीन बार गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Tamil Nadu minister arrested in Bengaluru for sexual harassment

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे