लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने राज्यसभा में हुए हंगामे पर दुख जताया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 16:45 IST

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा ने राज्यसभा में हंगामा और हाल में समाप्त हुए संसद सत्र के दौरान आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किए बगैर समय की बर्बादी पर रविवार को दुख जताया और कहा कि सांसद के रूप में अपने 30 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था। गौड़ा ने कहा कि 11 अगस्त को मॉनसून सत्र समाप्त होने के बाद उन्होंने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि लोगों को प्रभावित करने वाले किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। जद (एस) के नेता ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण मैं मॉनसून सत्र में कुछ नहीं बोल पाया। कोई काम नहीं हुआ और सत्र बर्बाद हो गया।’’ राज्यसभा के अंदर सांसदों के हंगामे पर उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के व्यवहार से मैं दुखी हूं... लोग अध्यक्ष के आसन के समीप टेबल पर चढ़ गए। सांसद के रूप में 30 वर्षों में मैंने इस तरह की घटनाएं नहीं देखी हैं।’’ उन्होंने कहा कि समाज के लिए इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है क्योंकि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास दिखाता है और देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महान लोगों का यह अपमान है। पेगासस जासूसी मुद्दे पर सदन के अंदर हंगामा करने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चार अगस्त को टीएमसी के चार सांसदों को निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतTMC ने कहा, पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर SIR ने बीजेपी की जीत के अंतर से भी ज़्यादा वोट हटा दिए, सुप्रीम कोर्ट ने दिया जवाब

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः अमित शाह के दांव से ममता बनर्जी चारों खाने चित!

भारत'रवींद्र जयंती के लिए परमिशन तक नहीं दी गई', ममता बनर्जी ने घर पर दी श्रद्धांजलि, BJP पर साधा निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह