पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

By भाषा | Published: February 24, 2023 01:16 PM2023-02-24T13:16:10+5:302023-02-24T13:30:30+5:30

पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया किदेवीसिंह शेखावत को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Former President Pratibha Patil's husband Devisingh Shekhawat passed away | पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल में थे भर्ती

Highlightsशेखावत का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे निधन हो गया।उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं।अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा। 

पुणेः पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पति देवीसिंह शेखावत का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह नौ बजे उनका निधन हो गया।’’ उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा पाटिल, एक बेटा तथा एक बेटी हैं। सूत्र ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार पुणे में किया जाएगा। 

देवी सिंह शेखावत और प्रतिभा पाटिल का विवाह 7 जुलाई 1965 को हुआ था। देवीसिंह अमरावती से मेयर होने के अलावा वे वहां से विधायक भी चुने गए थे। इसके साथ ही वह शेखावत शिक्षा जगत में भी खासे सक्रिय रहे हैं।

देवीसिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से 1972 में पीएचडी की थी। विद्या भारती शिक्षण संस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित कॉलेज के प्राचार्य रहे देवीसिंह शेखावत अमरावती से 1985 में विधायक चुने गए थे।

Web Title: Former President Pratibha Patil's husband Devisingh Shekhawat passed away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे