लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दिया पिता की तबीयत का अपडेट, जानें कैसी है पूर्व राष्ट्रपति की हालत

By सुमित राय | Updated: August 12, 2020 22:39 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपने पिता के तबीयत को लेकर ट्वीट किया है और अपडेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रणब मुखर्जी दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपने पिता की तबीयत के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने अपने पिता की तबीयत के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी अब हेमोडाइनेमिकली स्टेबल हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने पिता के लिए प्रार्थनाएं करते रहने की अपील की।

अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, "आपकी सभी प्रार्थनाओं के साथ मेरे पिता अब हेमोडाइनेमिकली स्टेबल हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी अपनी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं जारी रखें। धन्यवाद।"

प्रणब मुखर्जी की बेटी ने ट्विटर पर लिखा भावुक मैसेज

इससे पहले प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट कर एक भावुक मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा कि "पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरी जिंदगी के सबसे खुशी के दिन में से एक था, जब मेरे पिता को भारत रत्न मिला। अब एक साल बाद 10 अगस्त को वो गंभीर रूप से बीमार हो गए। भगवान उनके लिए अच्छा करे और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दे। मैं सभी का शुक्रिया अदा करती हूं।"

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य नाजुक

बता दें कि आर्मी अस्पताल ने बुधवार शाम को प्रणब मुखर्जी का मेडिकल बुलेटिन जारी किया था, जिसमें कहा था, "प्रणब मुखर्जी का स्वास्थ्य नाजुक बना हुआ है। इस समय उनकी हालत स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर हैं।"

10 दिसंबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

प्रणव मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त 2020 को दिन में 12.07 बजे दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हुआ है, जिसके बाद इमर्जेंसी में सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद से ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जब उनकी जांच की गई तब वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे।

प्रणब मुखर्जी साल 2012 चुने गए थे राष्ट्रपति

साल 2012 में यूपीए की ओर से वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार चुने गए और जुलाई 2012 में उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। बतौर राष्ट्रपति उन्होंने कई बड़े फैसले लिए। उन्होंने मौत की सजा पाए आतंकी अजमल कसाब, अफजल गुरु और याकूब मेमन समेत 24 लोगों की दया याचिका खारिज की थी। वह 2017 में इस पद से रिटायर हो गए और इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से भी संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारत2012 में प्रणब मुखर्जी को पीएम और  मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था?, मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे

भारत"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

भारत"राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल कर रही है", कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए