लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में मूंगफली बेच कर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व सांसद, कैब पारित होने से बेहद खुश

By बलवंत तक्षक | Updated: December 15, 2019 08:39 IST

दिवाया राम ने बताया कि सांसद बनने के बाद उसकी परेशानियां और बढ़ गईं. इससे खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 दिन बाद उनकी लड़की का अपहरण कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में लगातार प्रताड़ना झेलते रहे पूर्व सांसद अपनी जान बचा कर हरियाणा में आ गए. पाकिस्तान में 25 बीघा जमीन छोड़कर आये दिवाया राम का कहना है, मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उस पर लगातार गोमांस खाने के लिए दबाव बनाया जाता था.

पाकिस्तान के पूर्व सांसद दिवाया राम हरियाणा में मूंगफली बेचकर अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं. गुजर-बसर के लिए वे गर्मियों में कुल्फी बेचते हैं. हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतनगढ़ गांव में रह रहे दिवाया राम का कहना है, पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों के लिए कुछ सीटें रिजर्व हैं. अपने पिता जुल्फीकार अली भुट्टो की हत्या के बाद जब उनकी बेटी बेनजीर भुट्टो राजनीति में आई थी तो अपने क्षेत्र में मैंने उनके स्वागत में भाषण दिया था. इससे खुश हो कर उन्होंने मुझे रिजर्व सीट से सांसद बना दिया था.

दिवाया राम ने बताया कि सांसद बनने के बाद उसकी परेशानियां और बढ़ गईं. इससे खफा मुस्लिम समाज के लोगों ने 15 दिन बाद उनकी लड़की का अपहरण कर लिया और पद छोड़ने की धमिकयां मिलने लगीं. दिवाया राम के मुताबिक उसे धर्म परिवर्तन कर मामला खत्म करने की नसीहत दी गई. आखिर तंग हो कर उसने न केवल सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया, बल्कि पाकिस्तान छोड़ कर भारत में शरण ले लेने का फैसला कर लिया.

पाकिस्तान में लगातार प्रताड़ना झेलते रहे पूर्व सांसद अपनी जान बचा कर हरियाणा में आ गए. पाकिस्तान में 25 बीघा जमीन छोड़कर आये दिवाया राम का कहना है, मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उस पर लगातार गोमांस खाने के लिए दबाव बनाया जाता था. जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो जमीन और घर छोड़कर वर्ष 2000 में एक महीने के वीजा पर भारत आना पड़ा.

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के लिहय्या जिले के चकपिडी गांव के दिवाया राम शुरू में रोहतक जिले के कलानौर में आये थे. लेकिन पिछले 13 साल से अब फतेहाबाद जिले के रतनगढ़ गांव में रह रहे हैं. नागरिकता संशोधन बिल पास होने से खुश लोकसभा और राज्यसभा से नागरिकता संशोधन बिल पारित होने से 74 साल के दिवाया राम बेहद खुश हैं. इस बिल के पारित होने से उसे और उनके परिवार को भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद है. उनके परिवार में 12 सदस्य हैं. उन्हें लगता है कि उनके परिवार का राशन कार्ड बन जाएगा और भारत सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे.

टॅग्स :पाकिस्तानहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह