लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी, शरद पवार ने कहा- निजी क्षति, उनकी आत्मा को शांति मिले

By भाषा | Updated: January 2, 2020 16:56 IST

शरद पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे राकांपा महासचिव डी पी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह राजनीति में परिश्रम और बुद्धिमत्ता का सही मिश्रण थे। एक दृढ़ आवाज जिन्होंने मेरी पार्टी के लिए एक प्रवक्ता और महासचिव के तौर पर हमेशा एक रुख अपनाया।’’

Open in App
ठळक मुद्देपवार ने कहा कि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘बहुत महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभायी।राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘उनका निधन मेरे लिए एक निजी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और अन्य पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को अपने वरिष्ठ सहयोगी एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य डी पी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

त्रिपाठी (67) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। पवार ने कहा कि त्रिपाठी राकांपा के साथ उसकी शुरुआत से ही थे और उनका निधन उनके लिए निजी क्षति है। पवार ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे राकांपा महासचिव डी पी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह राजनीति में परिश्रम और बुद्धिमत्ता का सही मिश्रण थे। एक दृढ़ आवाज जिन्होंने मेरी पार्टी के लिए एक प्रवक्ता और महासचिव के तौर पर हमेशा एक रुख अपनाया।’’

उन्होंने कहा कि त्रिपाठी पार्टी की 1999 में स्थापना के बाद से ही इसके साथ थे। पवार ने कहा कि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘बहुत महत्वपूर्ण’’ भूमिका निभायी। राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘उनका निधन मेरे लिए एक निजी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने ट्वीट करके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘डी पी त्रिपाठी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं, वह राकांपा के सम्मानित वरिष्ठ नेता और राकांपा के महासचिव थे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

राकांपा के राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल ने भी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने त्रिपाठी को राकांपा के सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शक बताया। सुले ने ट्वीट किया, ‘डी. पी. त्रिपाठी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह राकांपा के महासचिव और हम सभी के मार्गदर्शक थे। हमें उनके बहुमूल्य परामर्श और मार्गदर्शन की कमी महसूस होगी जो उन्होंने राकांपा की स्थापना के पहले दिन से हमें दिया।’

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि त्रिपाठी के निधन से ‘‘एक ऐसा खालीपन उत्पन्न हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता।’’ भुजबल ने ट्वीट किया, ‘‘राकांपा ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को हमेशा के लिए खो दिया।’’ राकांपा के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने पार्टी का आधार बढ़ाने में बहुमूल्य योगदान दिया। राकांपा महासचिव एवं छात्र संघ के पूर्व नेता कैंसर से पीड़ित थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारमुंबईसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी