लाइव न्यूज़ :

पूर्व विधायक के पति की 'दबंगई', बिना अनुमति के थाने से छुड़ा ले गया जब्त ट्रैक्टर, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 24, 2020 18:27 IST

रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के कोसीर थानाक्षेत्र में बुधवार को खनिज विभाग के उड़नदस्ता ने अवैध उत्खनन के मामले में सिंघनपुर महानदी क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर को जब्त किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजब्त तीनों ट्रैक्टर को कोसीर पुलिस थाना परिसर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के पति घनश्याम मनहर द्वारा उकसाने पर ट्रैक्टर मालिक उमेश महिलांगे जब्त खाली ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से बिना अनुमति के बलपूर्वक ले गया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जब्त ट्रैक्टर को बगैर अनुमति के थाने से ले जाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस की पूर्व विधायक के पति समेत 10 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के सारंगढ़ क्षेत्र के कोसीर थानाक्षेत्र में बुधवार को खनिज विभाग के उड़नदस्ता ने अवैध उत्खनन के मामले में सिंघनपुर महानदी क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर को जब्त किया था।

इसमें से दो टैक्टर में रेत भरा था तथा एक ट्रैक्टर खाली था। जब्त तीनों ट्रैक्टर को कोसीर पुलिस थाना परिसर में रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि इसी बीच सारंगढ़ से कांग्रेस की पूर्व विधायक पद्मा मनहर के पति और कांग्रेस के एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष घनश्याम मनहर, कोसीर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु चंद्रा, उनके साथी लालबहादुर चंद्रा और ट्रैक्टर मालिक उमेश महिलांगे छह अन्य समर्थकों के साथ कोसीर थाने पहुंच गए और वहां हंगामा करने लगे।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक के पति घनश्याम मनहर द्वारा उकसाने पर ट्रैक्टर मालिक उमेश महिलांगे जब्त खाली ट्रैक्टर को पुलिस के कब्जे से बिना अनुमति के बलपूर्वक ले गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोसीर पुलिस ने उप निरीक्षक जयमंगल पटेल की रिपोर्ट पर घनश्याम मनहर और कोसीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु चंद्रा समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा