पूर्व विधायक सरिता सिंह ‘आप’ की दिल्ली महिला इकाई की प्रभारी नियुक्त

By भाषा | Published: November 24, 2020 08:53 PM2020-11-24T20:53:23+5:302020-11-24T20:53:23+5:30

Former MLA Sarita Singh appointed in-charge of AAP's Delhi Women's Unit | पूर्व विधायक सरिता सिंह ‘आप’ की दिल्ली महिला इकाई की प्रभारी नियुक्त

पूर्व विधायक सरिता सिंह ‘आप’ की दिल्ली महिला इकाई की प्रभारी नियुक्त

नयी दिल्ली, 24 नवंबर ‘आप’ नेता एवं पूर्व विधायक सरिता सिंह को यहां आगामी नगर निगम चुनाव में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की दिल्ली महिला इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

रोहतास नगर से पूर्व विधायक सिंह जन लोकपाल आंदोलन के समय से आप से जुड़ी हुई हैं।

सिंह ने कहा कि वह 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव में बूथ (मतदान केंद्र) स्तर पर ‘आप’ दिल्ली महिला इकाई को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नगर निगम चुनाव में महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former MLA Sarita Singh appointed in-charge of AAP's Delhi Women's Unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे