लाइव न्यूज़ :

15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2024 16:54 IST

30 अप्रैल को अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिलनी थी और छोटे सरकार जेल से बाहर आने वाले थे। लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अनंत सिंह को जेल से बाहर आने के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने 15 दिनों की पैरोल मांगी हैसबकुछ ठीक रहा तो वो अब एक मई को जेल से बाहर आयेंगेजेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने गांव लदमा जाएंगे

पटना:  हथियार और गोला-बारूद मामले में सजायाफ्ता मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का हवाला देकर जेल अधीक्षक से 15 दिनों की पैरोल मांगी है। लेकिन उनके जल्द से जल्द बाहर निकलने में पेंच फंस गया है। दरअसल, उनकी पैरोल की फाइल गृह विभाग में अटकी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह के पैरोल पर जेल से बाहर आने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिलनी थी और छोटे सरकार जेल से बाहर आने वाले थे। लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अनंत सिंह को जेल से बाहर आने के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। सबकुछ ठीक रहा तो वो अब एक मई को जेल से बाहर आयेंगे। उधर, अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की खबर से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने गांव लदमा जाएंगे। जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। बता दें कि मोकामा के पूर्व विधायक और छोटे सरकार नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने के मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। 

दो साल से अधिक की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी। जिसके बाद राजद ने मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पिछले दिनों उनकी पत्नी नीलम देवी ने पाला बदल लिया और राजद को छोड़कर जदयू खेमे में आ गई हैं।

टॅग्स :अनंत सिंहमोकामाजेडीयूबिहारजेललोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’