लाइव न्यूज़ :

पूर्व मिस केरल हादसा मामला, कार चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 20:46 IST

Open in App

कोच्चि, आठ नवंबर केरल में इस महीने की एक तारीख को हुए सड़क हादसे के सिलसले में कार चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस दुर्घटना में मिस केरल और उसी प्रतियोगिता की उप विजेता की मौत हो गयी थी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान अब्दुल रहमान (25) के रूप में की गयी है और उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया क्योंकि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।

पुलिस ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘एयरबैग खुलने के कारण हादसे में रहमान को मामूली चोट आयी थी क्योंकि उसने सीट बेल्ट भी लगा रखी थी । उसके रक्त के नमूनों के परिणाम से पता चला है कि वह दुर्घटना के समय नशे में था।’’

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 (शराबी व्यक्ति द्वारा व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल आशिक (24) की रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि मिस केरल 2019 की विजेता एवं तिरुवनंतपुरम की रहने वाली ऐंसी कबीर (24) और उपविजेता एवं त्रिशूर की रहने वाली अंजना शाजन (25) की उस समय मौत हो गई जब उनकी कार कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलट गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब