लाइव न्यूज़ :

माफिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एमपी/एमएलए अदालत में किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:02 IST

Open in App

प्रयागराज, पांच मार्च पूर्वांचल के माफिया और पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शुक्रवार को यहां की एमपी/एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। धनंजय सिंह लखनऊ में अजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी है और पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) नवेंदु कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज दोपहर में एमपी/एमएलए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। धनंजय ने जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज एक मामले में जमानत वापस लिए जाने की वजह से आत्मसमर्पण किया है।

उन्होंने बताया कि अजीत सिंह हत्या मामले में पूर्व सांसद को आरोपी बनाया गया था। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। अदालत द्वारा धनंजय के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद उसने आज अदालत में आत्मसमर्पण किया।

नवेंदु कुमार ने बताया कि धनंजय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व, पुलिस ने धनंजय को पकड़ने के लिए कई जगह पर दबिश दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थी।

सूत्रों के मुताबिक, धनंजय सिंह अपने वकीलों के साथ वकील जैसी पोषाक में ही अदालत पहुंचे जिससे कोई उन्हें पहचान ना सके और अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत