Breaking News: कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त व सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रहे एन वेंकटचला का निधन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 30, 2019 10:53 AM2019-10-30T10:53:55+5:302019-10-30T14:03:45+5:30
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त और सुप्रीम के पूर्व जस्टिस एन वेंकटचला नहीं रहे। उनकी उम्र 90 साल थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति वेंकटचला को सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। न्यायमूर्ति वेंकटचला कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे और बाद में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने। जुलाई 2001 से 2006 तक वह लोकायुक्त रहे।
Former Karnataka Lokayukta and former Supreme Court Judge, N Venkatachala passed away in Bengaluru today.
— ANI (@ANI) October 30, 2019
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Saddened by the demise of Former Karnataka Lokayukta & Rtd. Supreme Court Judge Shri. Venkatachala. His contribution to fight against corruption shall always be remembered.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) October 30, 2019
My deepest condolences to his family & friends. pic.twitter.com/O8c77piV1r