Former Haryana CM Om Prakash Chautala: 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस?, हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2024 12:54 IST2024-12-20T12:32:28+5:302024-12-20T12:54:10+5:30
Former Haryana CM Om Prakash Chautala: अनुभवी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Former Haryana CM Om Prakash Chautala
गुरुग्रामः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) नेता (INLD leader and former Haryana CM) ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हुआ था और 20 दिसंबर 2024 को मृत्यु हो गई। 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 1989 में मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार 1990 में बने। 22 मार्च 1991 को तीसरी बार सीएम बने। 24 जुलाई 1999 को अंतिम बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे। फिर 2000 में सीएम बने। पिता चौधरी देवीलाल भी दो बार सीएम रहे।
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस#FormerHaryanaCM#OmPrakashChautala#Haryana#Newspic.twitter.com/7CPdky5HnK
— India TV (@indiatvnews) December 20, 2024
Former Haryana CM and INLD chief Om Prakash Chautala passes away at his residence in Gurugram: Rakesh Sihag, INLD Media Coordinator
(File photo) pic.twitter.com/3DORlQ338K— ANI (@ANI) December 20, 2024
INLD president and former Haryana CM Om Prakash Chautala dies in Gurgaon after cardiac arrest: party spokesperson to PTI— Press Trust of India (@PTI_News) December 20, 2024
ओमप्रकाश चौटाला के दो पुत्र अजय और अभय चौटाला और एक पुत्री सुनीता है। दो पुत्र कई बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। हरियाणा कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। ओमप्रकाश चौटाला के पोता दुष्यंत चौटाला पिछली बीजेपी सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। इस बार (2024) ओमप्रकाश चौटाला परिवार को हार का सामना करना पड़ा था।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव रखने वाले चौटाला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति चौटाला ने कई अवसरों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। आईएनएलडी नेतृत्व और राज्य की राजनीतिक दिशा को आकार देने में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था।
उनकी मृत्यु हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में एक युग के अंत का प्रतीक है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हरियाणा के विकास में चौटाला के योगदान को याद करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। उनका परिवार और समर्थक शोक में हैं क्योंकि वे उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।