लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने दी 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 19, 2021 09:21 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पहुंचे थे । उन्होंने सिरसा के आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेपर लिखा था । इस उम्र में भी पढ़ाई को लेकर उनका उत्साह लोगों के लिए प्रेरणा है ।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे 10वीं का अंग्रेजी पेपर देने लिखने में असमर्थता के चलते मांगा लेखक12 वीं का परिणाम प्राप्त करने के लिए दे रहे हैं 10वीं की परीक्षा

चंडीगढ़ :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक दिवसीय परीक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा  बुधवार को हुई । इसमें 80 परीक्षा केंद्रों पर 15 हजार 554 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे । मगर इसमें खास बात ये है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पहुंचे हैं। उन्होंने सिरसा के आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पेपर लिखा था । 

12 वीं के परिणाम के लिए दी परीक्षा 

ओम प्रकाश चौटाला इस साल की शुरुआत में हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए थे । हालाँकि, उसका परिणाम 5 अगस्त को रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने अभी तक कक्षा 10 की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी । 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए वह बुधवार को 10वीं की परीक्षा में बैठे । 

परीक्षा केंद्र पहुंचने पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने मीडिया से कहा, 'मैं छात्र हूं-कोई टिप्पणी नहीं करूगां । उन्होंने किसी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया । यह कहकर 86 वर्षीय नेता अपना पेपर लिखने चले गए ।

लेखक की शिक्षा विभाग से की थी मांग

इससे पहले लिखने में असमर्थता को लेकर ओपी चौटाला ने शिक्षा विभाग से एक लेखक से परीक्षा के लिए अनुरोध किया था । उनका यह आग्रह शिक्षा विभाग ने  स्वीकार कर लिया गया था । उन्होंने  अपनी परीक्षा पूरी की और दो घंटे बाद केंद्र से निकल गए । ओपी चौटाला ने 82 साल की उम्र में 2017 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा पास की । उन्होंने उर्दू, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और भारतीय संस्कृति और विरासत में 53.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे । अपनी कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए, उन्होंने 2013 से 2 जुलाई, 2021 तक जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में अपनी सजा काटते हुए तिहाड़ जेल में अध्ययन किया ।  

टॅग्स :हरियाणाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप