लाइव न्यूज़ :

'इंदिरा गांधी की सत्ता चली गई, एक दिन पीएम मोदी भी चले जाएंगे...', राजस्थान में बोले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक

By आजाद खान | Updated: November 21, 2022 11:31 IST

मोदी सरकार को चेताते हुए पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि "देश में कई तरह की लड़ाई शुरू होने वाली हैं। किसान फिर से आंदोलन करेंगे तो नौजवान भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सत्ता आती-जाती रहती है, इसलिए हालात को बिगाड़ा न जाए। यही नहीं उन्होंने अपने संबोधन में सरकार को चेताया भी है।

जयपुर: मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देश में कई तरह की लड़ाई शुरू होने वाली है, ऐसे में सरकार के लिए आगे का रास्ता आसान नहीं है।  

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है, ऐसे में देश में माहौल को ज्यादा नहीं बिगाड़ना चाहिए कि वह संभाल में भी न आए। 

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी को बनाया निशाना

दरअसल, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ (RUSU) के एक कार्यक्रम में आए थे। ऐसे में कार्यकर्म को संबोधित करते हुए सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और सरकार को चेताया है कि आने वाले दिनों में फिर से  कुछ आंदोलन हो सकते है।  

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है, "मोदी जी को समझना चाहिए कि सत्ता की पावर तो आती और जाती रहती है। इंदिरा गांधी की सत्ता भी चली गई, जबकि लोग कहते थे कि उन्हें कोई नहीं हटा सकता. एक दिन आप भी चले जाएंगे, इसलिए हालात इतने भी न बिगाड़ें कि जिसे सुधारा नहीं जा सके।"

यही नहीं पूर्व राज्यपाल ने सरकार से यह भी कहा है कि "देश में कई तरह की लड़ाई शुरू होने वाली हैं। किसान फिर से आंदोलन करेंगे तो नौजवान भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।" आपको बता दें कि सत्यपाल मलिक पीएम मोदी और केन्द्र सरकार पर पहले भी हमला बोल चुके है। उनके बयान अकसर सरकार के खिलाफ होते है।

अग्निपथ योजना को लेकर कही यह बात

सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना को लेकर भी सवाल उठाए है और इसे लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि इस योजना के कारण सेना कमजोर हो सकती है और केवल तीन साल ही सेना में देने से जवानों के अंदर बलिदान की भावना कम हो जाएगी। 

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जवानों में देश के लिए जो जज्बा पैदा होता है, वह तीन साल की डयूटी के लिए नहीं आएगा। मामले में बोलते हुए सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि जैसा कि उन्हें मालूम हुआ है कि अग्निवीर सैनिकों को ब्रह्मोस सहित अन्य मिसाइलों और हथियारों की छूने की इजाजत नहीं होगी, ऐसे में यह जवानों के लिए अच्छा नहीं होगा और यह योजना सेना को भी बर्बाद कर रही है। 

टॅग्स :सत्यपाल मलिकनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलनभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम